घाघरा: घाघरा प्रखंड कार्यालय में बीडीओ ने बीएलओ कर्मियों के साथ की बैठक, दिए दिशा निर्देश
Ghaghra, Gumla | Oct 4, 2025 घाघरा प्रखंड कार्यालय परिसर के सभागार में बीडीओ दिनेश कुमार की अध्यक्षता में बीएलओ कर्मियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बीडीओ ने वर्ष 2003 की बूथ सूची में दर्ज इंगित नंबर,सीरियल नंबर और मतदाताओं के नाम को वर्ष 2025 की मतदाता सूची से मिलान करने का निर्देश दिया।