प्रतापगढ़: अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति ने किया विषाक्त सेवन, वीडियो बनाकर लगाए गंभीर आरोप
प्रतापगढ़ जिले के रठांजना थाना क्षेत्र के पिल्लू गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति द्वारा विषाक्त पदार्थ का सेवन करने का मामला सामने आया है। लक्ष्मण बंजारा ने पुलिस और सरपंच की मौजूदगी में विषाक्त पदार्थ का सेवन किया और घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया। वीडियो में उसने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई और कथित दबाव को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।