असिस्टेंट कमिश्नर लालजी राम मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के घंसौर में स्थित जिले का एकमात्र एकलव्य आवासीय विद्यालय में प्रवेश चयन परीक्षा का आयोजन कक्षा छठवीं हेतु 22 फरवरी को किया जा रहा है. जिसमें जिले के आठ केंद्र बनाए गए हैं. जहां पर यह परीक्षा आयोजित होगी. परीक्षा में कुल 2096 परीक्षाथी शामिल होंगे