निघासन: शारदा नदी का जल स्तर बढ़ने से बंजारन टांडा गांव टापू में हुआ तब्दील किसानों के खेतों में लगी फसलें हुई जलमग्न
इन दिनो पहाड़ों पर हो रही बरसात के कारण लखीमपुर खीरी जिले में शारदा नदी और घाघरा नदी तूफान पर चल रही है। निघासन तहसील क्षेत्र में शारदा नदी का जल स्तर बढ़ जाने के कारण क्षेत्र में बाढ़ आ गई है। बंजारन टांडा गांव टापू में तब्दील हो गया है। किसानों के खेतों में लगी फैसले बाढ़ के पानी में जलमग्न हो गई हैं।