निघासन: निघासन कोतवाली पुलिस ने 510 ग्राम अवैध स्मैक व 2 मोबाइल फोन बरामद कर 2 आरोपियों को एक निजी ढाबा से किया गिरफ्तार
निघासन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत निघासन कोतवाली पुलिस ने 510 ग्राम अवैध स्मैक व दो मोबाइल फोन बरामद कर दो आरोपियों को निघासन ढखेरवा रोड पर एक निजी ढाबा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों नागेंद्र कुमार व निर्मल सिंह के खिलाफ निघासन कोतवाली में विधिक कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया है।