निघासन: हरसिंहपुर गांव में जहरीला पदार्थ खाने से गर्भवती महिला की हुई मौत, भाई ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप
निघासन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत हरसिंहपुर निवासी शीबा बानो की शादी बीते 31 मई 2022 को गांव के ही कलीम खान के साथ हुई थी। रिश्तेदारों के माध्यम से परिजनों को सूचना मिली की शीबा बानो की तबीयत खराब हो गई है। इलाज के लिए जाते समय शीबा बालों की रास्ते में मौत हो गई थी।मृतका के मुस्लिम खान ने ससुराल पक्ष पर जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।