निघासन: झंडी रोड पर कोटेदार के द्वारा सरकारी राशन बेचते हुए तहसीलदार ने पकड़ा, ट्रक समेत 50 कुंतल अनाज किया बरामद
निघासन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत निघासन कोतवाली क्षेत्र के झंडी रोड पर स्थित एक आढती की दुकान पर मूड़ाबुजुर्ग ग्राम पंचायत के मजरा गुलरी पुरवा के कोटेदार धनीराम के द्वारा सरकारी राशन बेचा जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर पहुंचे तहसीलदार निघासन भीमचंद ने सरकारी राशन बेच रहे कोटेदार को पकड़ लिया है। मौके से 50 कुंतल सरकारी राशन व एक ट्रक बरामद कर सीज कर दिया है।