लालगंज: लालगंज पुलिस ने खजौली गांव से नशा सेवन के आरोप में नवल सहनी को गिरफ्तार किया
लालगंज थाना क्षेत्र के खजौली गांव से पुलिस ने गुरुवार को नशा सेवन के आरोप में नवल सहनी को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि वह नशे की हालत में हंगामा और गाली-गलौज कर रहा था। गश्ती दल ने उसे पकड़कर जांच की, जिसमें नशा सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।