नरपतगंज: घूरना पुलिस ने बॉर्डर के समीप 45 लीटर नेपाली शराब व दो साइकिल की जब्ती की, तस्कर फरार
नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा से सटे घूरना बॉर्डर के समीप पुलिस टीम ने नेपाल से तस्करी कर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने के दौरान दो साइकिल सहित 45 लीटर नेपाली शराब जप्त कर थाना लाया। जबकि इस कार्रवाई में तस्कर मौके से भागने में सफल रहे।