नरपतगंज: नरपतगंज पुराना बाजार के समीप एनएच पर अज्ञात ट्रक की ठोकर से अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
नरपतगंज फारबिसगंज एनएच के नरपतगंज पुराना बाजार के समीप अज्ञात ट्रक की ठोकर से अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद लोगों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतगंज में भर्ती कराया। वहीं सूचना पर पहुंचे नरपतगंज थाना पुलिस ने घटना की जानकारी लिया।