नरपतगंज: नरपतगंज सभा भवन में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित, एमओ को दी गई विदाई, बीडीओ व प्रखंड प्रमुख रहे मौजूद
नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय के सभा भवन परिसर में गुरुवार को फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन संघ के बैनर तले विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित की गई ।जिस दौरान स्थानांतरित एमओ कुणाल कुमार को विदाई दी गई। मौके पर फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन संघ के सचिव बिंदेश्वरी यादव, बिडिओ चंदन प्रसाद, प्रखंड प्रमुख मनोज यादव आदि मौजूद रहे।