Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image

जिला जल एवं स्वच्छता समिति तथा जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित। आज दिनांक 04.07.2026 को मंथन सभागार, समाहरणालय, शेखपुरा में श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति एवं जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित पेयजल एवं स्वच्छता से संबंधित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित किया जाए तथा आमजन को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक सभी कार्रवाई समय पर पूर्ण की जाए। जिलाधिकारी ने जलापूर्ति योजनाओं के नियमित संचालन, खराब पड़े जलापूर्ति स्रोतों की शीघ्र मरम्मत, जल गुणवत्ता की नियमित जांच, स्वच्छता संबंधी गतिविधियों में जनभागीदारी बढ़ाने तथा योजनाओं की सतत निगरानी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। बैठक में जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के विभिन्न बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई तथा योजनाओं की प्रगति में आने वाली समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में उप विकास आयुक्त शेखपुरा, निदेशक (डी ०आर ०डी० ए०), सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला जल एवं स्वच्छता मिशन से जुड़े संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

MORE NEWS

पंचायत सरकार भवन जगदीशपुर 
का मामला सामने आया।
पीड़ित ने कर दिया खुलासा।
जानकर हो जायेंगे हैरान।

#बरबीघा #जगदीशपुर #पंचायत #सरकार #भवन #बिहार #पटना 
#शेखपुरा #Sheikhpura 
Arvind Anand 
Sheikhpura Sach News

पंचायत सरकार भवन जगदीशपुर का मामला सामने आया। पीड़ित ने कर दिया खुलासा। जानकर हो जायेंगे हैरान। #बरबीघा #जगदीशपुर #पंचायत #सरकार #भवन #बिहार #पटना #शेखपुरा #Sheikhpura Arvind Anand Sheikhpura Sach News

Sheikhpura, Sheikhpura | Jul 4, 2026

उद्योग के लिए डीएम ने जागरूक किया।
जिला में बेहतर कार्य के लिए डीएम ने सम्मानित किया।

#शेखपुरा #पटना #उद्योग #Sheikhpura 
Arvind Anand

उद्योग के लिए डीएम ने जागरूक किया। जिला में बेहतर कार्य के लिए डीएम ने सम्मानित किया। #शेखपुरा #पटना #उद्योग #Sheikhpura Arvind Anand

Sheikhpura, Sheikhpura | Jul 4, 2026

उद्योग वार्ता को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित।

आज दिनांक 04.07.2026 को मंथन सभागार, समाहरणालय, शेखपुरा में श्री शेखर आनंद, जिलाधिकारी, शेखपुरा की अध्यक्षता में उद्योग वार्ता से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में जिले में औद्योगिक विकास, नए उद्योगों की स्थापना, निवेश को प्रोत्साहन, उद्यमियों की समस्याओं के समाधान तथा उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि उद्योगों की स्थापना एवं संचालन से संबंधित सभी प्रक्रियाओं का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा उद्यमियों को विभिन्न विभागों से मिलने वाली सेवाएं एवं अनुमतियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास जिले की आर्थिक प्रगति, रोजगार सृजन एवं आत्मनिर्भरता का महत्वपूर्ण आधार है, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निवेश एवं उद्योगों को बढ़ावा देने की दिशा में प्रभावी पहल करे। शेखपुरा जिला में विभिन्न  क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले लाभुकों को जिला पदाधिकारी द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया।
  बैठक में उप विकास आयुक्त शेखपुरा, महाप्रबंधक, जिले उद्योग केंद्र, जिला योजना पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी एवं अन्य लाभुकगण उपस्थित थे।

उद्योग वार्ता को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित। आज दिनांक 04.07.2026 को मंथन सभागार, समाहरणालय, शेखपुरा में श्री शेखर आनंद, जिलाधिकारी, शेखपुरा की अध्यक्षता में उद्योग वार्ता से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले में औद्योगिक विकास, नए उद्योगों की स्थापना, निवेश को प्रोत्साहन, उद्यमियों की समस्याओं के समाधान तथा उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि उद्योगों की स्थापना एवं संचालन से संबंधित सभी प्रक्रियाओं का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा उद्यमियों को विभिन्न विभागों से मिलने वाली सेवाएं एवं अनुमतियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास जिले की आर्थिक प्रगति, रोजगार सृजन एवं आत्मनिर्भरता का महत्वपूर्ण आधार है, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निवेश एवं उद्योगों को बढ़ावा देने की दिशा में प्रभावी पहल करे। शेखपुरा जिला में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले लाभुकों को जिला पदाधिकारी द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त शेखपुरा, महाप्रबंधक, जिले उद्योग केंद्र, जिला योजना पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी एवं अन्य लाभुकगण उपस्थित थे।

Sheikhpura, Sheikhpura | Jul 4, 2026