उद्योग वार्ता को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित।
आज दिनांक 04.07.2026 को मंथन सभागार, समाहरणालय, शेखपुरा में श्री शेखर आनंद, जिलाधिकारी, शेखपुरा की अध्यक्षता में उद्योग वार्ता से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में जिले में औद्योगिक विकास, नए उद्योगों की स्थापना, निवेश को प्रोत्साहन, उद्यमियों की समस्याओं के समाधान तथा उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि उद्योगों की स्थापना एवं संचालन से संबंधित सभी प्रक्रियाओं का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा उद्यमियों को विभिन्न विभागों से मिलने वाली सेवाएं एवं अनुमतियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास जिले की आर्थिक प्रगति, रोजगार सृजन एवं आत्मनिर्भरता का महत्वपूर्ण आधार है, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निवेश एवं उद्योगों को बढ़ावा देने की दिशा में प्रभावी पहल करे। शेखपुरा जिला में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले लाभुकों को जिला पदाधिकारी द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त शेखपुरा, महाप्रबंधक, जिले उद्योग केंद्र, जिला योजना पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी एवं अन्य लाभुकगण उपस्थित थे।