जिला जल एवं स्वच्छता समिति तथा जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित।
आज दिनांक 04.07.2026 को मंथन सभागार, समाहरणालय, शेखपुरा में श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति एवं जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिले में संचालित पेयजल एवं स्वच्छता से संबंधित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित किया जाए तथा आमजन को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक सभी कार्रवाई समय पर पूर्ण की जाए।
जिलाधिकारी ने जलापूर्ति योजनाओं के नियमित संचालन, खराब पड़े जलापूर्ति स्रोतों की शीघ्र मरम्मत, जल गुणवत्ता की नियमित जांच, स्वच्छता संबंधी गतिविधियों में जनभागीदारी बढ़ाने तथा योजनाओं की सतत निगरानी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।
बैठक में जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के विभिन्न बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई तथा योजनाओं की प्रगति में आने वाली समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक में उप विकास आयुक्त शेखपुरा, निदेशक (डी ०आर ०डी० ए०), सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला जल एवं स्वच्छता मिशन से जुड़े संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Sheikhpura, Sheikhpura | Jul 4, 2026