🚨 "सुरक्षा चाहिए, सन्नाटा नहीं!" मेडिकल कॉलेज में बेटियों का विद्रोह
📍 उन्नाव | सरस्वती मेडिकल कॉलेज
मेडिकल कॉलेज में छात्राओं का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। छेड़छाड़ के आरोपी अधिकारी को लेकर कार्रवाई से असंतुष्ट छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए अपनी सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए।
⚠️ छात्राओं का आरोप है कि जिस अधिकारी को पहले हटाया गया था, वह फिर कॉलेज परिसर में कैसे दिखाई दिया?
🚨 इसी सवाल को लेकर छात्राएं सफेद कोट पहनकर सड़क पर उतर आईं और हाईवे जाम कर प्रशासन से जवाब मांगने लगीं।
🗣️ प्रदर्शनकारी छात्राओं का कहना है कि मामला केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि कॉलेज परिसर में छात्राओं की सुरक्षा और विश्वास का है।
🚔 मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस ने छात्राओं से वार्ता कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया।
❓सबसे बड़ा सवाल...
यदि कार्रवाई हो चुकी थी, तो विवाद दोबारा क्यों भड़का?
और क्या छात्राओं को उनकी सुरक्षा को लेकर स्पष्ट आश्वासन मिलेगा?
#UnnaoExpress #UnnaoNews #MedicalCollege #BreakingNews
Unnao, Unnao | Jun 22, 2026