आम जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन और उनसे सीधे संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से विधायक जगत माझी ने शुक्रवार को गोइलकेरा प्रखंड कार्यालय स्थित कक्ष में 'जनता मिलन' कार्यक्रम का आयोजन किया। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए ग्रामीणों ने व्यक्तिगत रूप से मिलकर अपनी समस्याओं और मांगों को साझा किया।