पटना ग्रामीण: राबड़ी आवास के बाहर सांसद मीसा भारती ने कहा, कुंभ जाना हमारे लिए संभव नहीं
प्रयागराज में लगे महाकुंभ को लेकर भी सियासत तेज हो गई है। लालू परिवार के लोग महाकुंभ में नहीं जा रहे हैं इसे लेकर सत्ता पक्ष के नेता सवाल उठा रहे हैं। मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे इसे लेकर संसद मीसा भारती ने कहा कि वहां जाना हम लोगों से संभव नहीं है क्योंकि वहां पर सिर्फ देश से नहीं बल्कि विदेश से भी लोग भारी संख्या में पहुंच रहे हैं।