धौलपुर: 13 अप्रैल को जिला कलेक्टर को दिया जाएगा ज्ञापन, जिला अस्पताल के शिफ्टिंग का मामला
धौलपुर। मंगलवार को अस्पताल संघर्ष समिति के तत्वाधान में जिला अस्पताल के स्थानांतरण के विरोध में धौलपुर शहर में जगन तिराहा से लेकर बस स्टैंड तक जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान आमजनों को अस्पताल के महत्व को समझाने और इसे स्थानांतरित करने के खिलाफ उनकी जागरूकता बढ़ाने के लिए है।