धौलपुर: अग्रवाल महिला मंडल ने अग्रसेन धर्मशाला में कार्यक्रम कर मुक्तिधाम को दिया फ्रिजर
अग्रवाल महिला मंडल और वूमेन सोसाइटी की महिलाओं ने सराहनीय पहल की है। लावारिस अवस्था में मिलने वाले शवो को सुरक्षित रखने के लिए निजी खर्चे पर मुक्तिधाम सेवा समिति को फ्रीजर डोनेट किया गया है। मंगलवार को मुक्तिधाम सेवा समिति के अध्यक्ष पूर्व आरपीएससी चैयरमैन डॉक्टर राधेश्याम गर्ग को एसी फ्रिजर सौंपा गया है। शव को सुरक्षित रखने के लिए कोई उपकरण नहीं था।