धौलपुर: कसौटी खेड़ा मोड पर दो बाइकों के बीच हुई भिड़ंत, दोनों बाइकों पर सवार चार लोग हुए घायल
कसौटी खेड़ा मोड पर मंगलवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने भिंडत हो गई। भिंडत में दोनों बाइक सवार चार जने गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची बाड़ी सदर थाना पुलिस के द्वारा सभी को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।