धौलपुर: शहर में नवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया
शहर भर में आज चैत्र नवरात्र के अवसर पर मंदिरो में पूजा अर्चना की गई। शहर भर में माता के मंदिरो पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ देखी गई। शहर के मुख्य मंदिरो पर भक्तों की ओर से झंडा भी चढ़ाए गए।चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होते ही हिंदी नव वर्ष शुरू हो गया है। जिसको लेकर सुबह से ही जिलेभर में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए।