धौलपुर: भाजपा कार्यालय के बाहर खूनी संघर्ष का मामला, दोनो पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ नामजद मामला कराया दर्ज
धौलपुर बाड़ी मार्ग पर स्थित भाजपा कार्यालय पर रविवार को हुए दो पक्षों के मामले में दोनो ने मंगलवार को मामला दर्ज कराया है। भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष के साथ भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष के भतीजे के द्वारा नामजद मामला दर्ज कराया गया है। कोतवाली पुलिस के द्वारा मामला दर्ज होने के बाद घटना में शामिल लोगो के धर पकड़ की दबिश जारी है।