धौलपुर: होम वोटिंग के जरिये वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं ने निभाई लोकतंत्र में अपनी भूमिका
लोकसभा आम चुनाव के तहत होम वोटिंग के प्रति वरिष्ठ और दिव्यांग मतदाताओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। जिले में शुक्रवार 5 अपै्रल से लोकसभा आम चुनाव के लिए होम वोटिंग की शुरूआत से लेकर अब तक 1 हजार 94 मतदाताओं ने मतदान किया है। होम वोटर्स ने निर्वाचन आयोग द्वारा दी गई सुविधा और जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा इसके लिए की गई व्यवस्था की सराहना की।