भंडरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरिया में शुक्रवार को परिवार नियोजन के तहत बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों एवं गांवों से आई कुल 41 महिलाओं का सुरक्षित तरीके से बंध्याकरण किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि बढ़ती जनसंख्या नियंत्रण एवं परिवार में संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से स्वास्थ्य