सहाड़ा: गंगापुर में चौधरी इंडस्ट्रीज में सिलिकोसिस जांच शिविर, 65 श्रमिकों का हुआ परीक्षण
गंगापुर। बाघपुरा-सोनियाना रोड स्थित चौधरी इंडस्ट्रीज परिसर में चिकित्सा विभाग ने सिलिकोसिस जांच एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया। खनन-औद्योगिक क्षेत्रों के 65 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। 11 को एक्स-रे के लिए रेफर किया, 46 की नॉट (NAT) जांच हुई।