हरिद्वार: श्यामपुर पुलिस ने नजीबाबाद NH पर स्थित ढाबों में की चेकिंग, रेट लिस्ट ना लगाने व CCTV ना होने पर ₹92 हजार के काटे चालान
चेतावनी के बाद भी पुलिस की अपील को अनदेखा करना होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट संचालकों को भारी पड़ गया है। श्यामपुर पुलिस ने बीती 14 जुलाई को थाना परिसर में बैठक बुलाकर सभी होटल, ढाबा संचालकों से अपील की थी कि वे अपने ढाबों के बाहर रेट लिस्ट लगाने के साथ ही CCTV और पार्किंग की व्यवस्था करें लेकिन ऐसा ना करने पर पुलिस एक्ट के तहत ₹92 हजार के चालान किए गए हैं।