हरिद्वार: QR कोड से कांवड़िए पता लगा सकेंगे पार्किंग और ट्रैफिक समेत मूलभूत सुविधाओं की जानकारी : परमेंद्र डोभाल, SSP
22 जुलाई से शुरू हो रहे कांवड़ मेले में पहुंचने वाले करोड़ों की संख्या में कांवड़िए इस बार हरिद्वार पुलिस की नई पहल से रूबरू होंगे। अब उन्हें भारी भीड़ में पार्किंग, ट्रैफिक, मौसम समेत तमाम सुविधाएं महज एक QR कोड स्कैन करके मिल सकेंगी। SSP परमेंद्र डोभाल ने अपने कार्यालय में जानकारी देते हुए बताया कि इसके लिए जगह-जगह पर QR कोड स्थापित किया जा रहे हैं।