हरिद्वार: लेनदेन को लेकर लालढांग बाजार में झगड़ रहे 6 को श्यामपुर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत किया गिरफ्तार
लालढांग बाजार में लेनदेन को लेकर आपस में झगड़ रहे और मारपीट को भी उतारू युवकों को श्यामपुर पुलिस ने सबक सिखाते हुए गिरफ्तार किया है। भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 170, 126, 135 के तहत तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पकड़े गए आरोपी साहिल, अम, सादिक, सोहेल, अनस और गुलफाम हैं। श्यामपुर थानाध्यक्ष नितेश शर्मा के अनुसार झगड़े के चलते अशांति की आशंका थी।