हरिद्वार: कांवड यात्रा मार्ग पर मीट की दुकानें और नॉनवेज होटल रहेंगे बंद, स्थानीय निकाय और SDM को DM ने दी कड़ी हिदायत
22 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के दौरान जिन मार्गो से कांवड़ियों का आवागमन होता, वहां पर सभी मीट की दुकानों के अलावा नॉनवेज होटल पूरी तरह से बंद रहेंगे। डीएम धीराज सिंह गर्बयाल ने सभी नगर निकायों और एसडीएम को आदेश का पालन न करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की हिदायत देते हुए कहा है कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर कावड़ियों की आस्था का ख्याल रखा जाए।