हरिद्वार: एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने रोशनाबाद में की बैठक, कांवड़ यात्रा मार्ग पर होटल-ढाबों को लेकर सख्ती बरतने के निर्देश
हरिद्वार के SSP प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने आज रोशनाबाद में अधिकारियों की बैठक ली और उन्हें कांवड़ यात्रा मार्ग में संचालित होटल ढाबों को लेकर सख्ती बरतने के सख्त निर्देश दिए। SSP ने कहा कि सभी होटल ढाबों पर संचालकों के नाम और रेट लिस्ट के बैनर अवश्य लगवाए जाएं। ऐसा न करने वालों के चालान किए जाएं। इसके साथ ही उन्होंने मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश भी दिए।