हरिद्वार: सुकरासा गांव के पास अनियंत्रित होकर गन्ने के खेत में गिरा ट्रक, बाल-बाल बचा चालक
हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र स्थित सुकरासा गांव के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर गन्ने के खेत में गिर गया। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और ट्रक चालक भी बाल बाल बच गया। जानकारी के मुताबिक एक बोलेरो गाड़ी चालक गलत तरीके से ट्रक को ओवरटेक कर रहा था और इसी वजह से ट्रक चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा। सड़क पर चलता हुआ ट्रक अचानक गन्ने के खेत में गिर पड़ा।