देवसर: अमिलिया कोल माइनिंग लिमिटेड में रक्तदान शिविर, 70 लोगों ने किया रक्तदान
अमिलिया कोल माइनिंग लिमिटेड में ब्लड डोनेशन (रक्तदान) शिविर का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, सिंगरौली द्वारा संचालित रेडक्रॉस ब्लड सेंटर के सहयोग से किया गया।शिविर में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी से डॉ. संदीप सिंह और उनकी टीम के सदस्य शामिल हुए। 70 लोगों ने रक्तदान किया एवं 100 लोगों का ब्लड ग्रुप चेक किया गया।