बड़ौत: रठौडा में मोटरसाइकिल मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, होली की परिक्रमा के दौरान एक युवक ने सीने में मारी गोली
Baraut, Bagpat | Mar 14, 2025 रठौडा में शुक्रवार शाम को मोटरसाइकिल मैकेनिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अमित पुत्र बुद्धू उपाध्याय उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी रठौडा के सीने में गोली मार दी। रठौड़ा गांव में हर वर्ष की तरह होली की परिक्रमा निकल रही थी। जैसे ही होली की परिक्रमा निकल गई, उसके बाद ही गांव के ही युवक ने मृतक अमित के सीने पर गोली मार दी। परिजन घायल को लेकर छपरौली CHC पहुंचे।