बड़ौत: शाहपुर बाणगंगा निवासी एक आरोपी को चेकिंग के दौरान अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया
Baraut, Bagpat | Mar 14, 2025 बिनौली थाना पुलिस ने ऑपरेशन शस्त्र अभियान के अंतर्गत थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 1 अवैध तमंचा .315 बोर सहित 2 जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुए हैं। थाना पुलिस ने शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे बताया कि आरोपी बादल पुत्र मैनपाल निवासी शाहपुर बाणगंगा के विरुद्ध थाना बिनौली पर आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।