बड़ौत: निरपुड़ा गांव में शॉर्ट सर्किट से एक मकान में लगी आग, लाखों रुपये का सामान जलकर हुआ राख
Baraut, Bagpat | Mar 14, 2025 गुरुवार रात करीब 9 बजे मिली जानकारी के अनुसार निरपुड़ा गांव में एक मकान के ऊपरी हिस्से पर बने कमरे में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने की सूचना पर ग्रामीणों ने निरपुड़ा बिजली घर पर सूचना देकर विद्युत सप्लाई बंद कराई तथा किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घर में रखा लाखों रूपये की कीमत का सामान जलकर राख हो चुका था। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।