बड़ौत: गैर इरादतन हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में वांछित लुहारा निवासी 2 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | Mar 14, 2025 थाना छपरौली पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि 12 मार्च को छपरौली थाने पर लुहारा निवासी प्रविंद्र शर्मा ने तहरीर देकर बताया कि आरोपी अमर व अनिरुद्ध ने उससे व उसके परिजनों के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी जिससे उसके भतीजे को गंभीर चोटें आई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर 2 वांछित आरोपी अमर व अनिरुद्ध को गिरफ्तार कर लिया।