बड़ौत: बरनावा और बड़ौत में होली एवं जुम्मे की नमाज के मद्देनज़र एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, दिए दिशा-निर्देश
Baraut, Bagpat | Mar 14, 2025 सूचना विभाग बागपत ने प्रेस नोट के माध्यम से शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे बताया कि पुलिस अधीक्षक बागपत अर्पित विजयवर्गीय ने आज शुक्रवार दोपहर को त्यौहारों होली/जुमे की नमाज के दृष्टिगत कस्बा बडौत व बरनावा में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान एसपी ने सम्भ्रांत व्यक्तियों से वार्ता कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।