चूरू: चूरू में बेसहारा गोवंश पकड़ने के लिए नगर परिषद ने गठित की टीम, आयुक्त अभिलाषा सिंह ने जारी किए आदेश
Churu, Churu | Oct 26, 2026 शहर में बेसहारा गोवंश की समस्या को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगर परिषद ने गोवंश को पकड़कर गौशाला पहुंचाने के लिए विशेष टीम गठित की है। गठित टीम ने पिछले चार दिनों में चूरू पिंजरापोल गौशाला में 40 बेसहारा पशु व नंदिनी गौपुत्र गो सेवा समिति गौशाला में 10 बेसहारा पशुओ को पहुंचाया है।