हमीरगढ़: अमरगढ़ में निकली तिरंगा रैली, गूंजा 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्'
हमीरगढ़। हमीरगढ़ तहसील के अमरगढ़ में नगर पालिका के तत्वावधान में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में विभिन्न राजकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लेकर मुख्य मार्ग से निकले और “भारत माता की जय” एवं “वंदे मातरम्” के नारों से माहौल देशभक्ति से सराबोर कर दिया।