बहराइच: अलिया बुलबुल गांव में अलाव की चिंगारी से कपड़े में लगी आग, बच्ची झुलसी, इलाज जारी है
जिले के रिसिया थाने के अलिया बुलबुल गांव में अलाव ताप रही बच्ची के कपड़ों में चिंगारी से आग लग गई। आनन फानन में कंबल डाल आग पर काबू पाकर झुलसी बच्ची को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज जारी है। रविवार को परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि चिंगारी से आग लग गई थी। जिससे बच्ची झुलस गई थी। इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। इलाज जारी है