बहराइच: बहराइच में डिस्ट्रिक्ट को-आपरेटिव बैंक लिमिटेड की 53वीं वार्षिक सामान्य निकाय बैठक सम्पन्न
बहराइच जिले मे डिस्ट्रिक्ट को-आपरेटिव बैंक लिमिटेड की 53वीं वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक कृषि विज्ञान केन्द के सभागार में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद बहराइच डॉ.आनन्द कुमार गोंड, सभापति डॉ. जितेन्द कुमार त्रिपाठी,सम्बन्धित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। बैंक के जर्जर भवन के मरम्मत हेतु सांसद निधि से रू. 50 लाख की धनराशि देने की घोषणा की।