बहराइच: मेडिकल कॉलेज में अज्ञात व्यक्ति की मौत के मामले में 72 घंटे बाद भी शव की पहचान नहीं हुई, शव का करवाया जा रहा पोस्टमार्टम
बहराइच जिले के कोतवाली नगर इलाके में स्थित मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई थी। जिसकी पहचान के लिए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर 72 घंटे के लिए शव मर्चरी में रखवा दिया था। 72 घंटे बीत जाने के बाद भी शव की पहचान न होने के कारण रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।