बहराइच: लखईया कला में आग तापते समय महिला झुलसी, हालत गंभीर, इलाज जारी है
जिले के नानपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत लखईया कल इलाके में रविवार सुबह आग ताप रही महिला झुलस गई। जिसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जहां हालत गम्भीर होने पर डॉक्टर ने बहराइच अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिसे परिजन इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।