बहराइच: नहकटिया से अपराधिक मानव वध से संबंधित मुकदमे में वांछित वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
नहकटिया से पुलिस ने अपराधिक मानव वध से संबंधित मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात परमानंद तिवारी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि अभियुक्त अपराधिक मानव वध से संबंधित मुकदमों में वांछित था जिसके विरुद्ध मनानीय न्यायालय सत्र न्यायाधीश द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।