सिकंदरा: बैजामऊ में यमुना का बढ़ता जलस्तर देख प्रशासन अलर्ट, एसडीएम ने घाटों का निरीक्षण किया, ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश
लगातार हो रही बारिश के चलते नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसे देखते हुए शासन के निर्देश पर रविवार को सिकंदरा उपजिलाधिकारी उषा सिंह, तहसीलदार दीपक कुमार और नायब तहसीलदार अनिरुद्ध सिंह करीब दो बजे बैजामऊ गांव पहुंचे। अधिकारियों ने यमुना नदी के किनारे स्थित घाटों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने ग्रामीणों को नदी के क