प्रयागराज: पुराना कटरा कचेहरी रोड पर अज्ञात कारणों से झाड़ियों में लगी आग, दो दुकानें चपेट में आकर जलकर हुईं राख
पुराना कटरा कचेहरी रोड पर झाड़ियों में अज्ञात कारणों से आग लग गई।जिससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जबकि आग की चपेट में आकर दो दुकानें जल कर राख हो गई। जिससे दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया ।इस घटना का वीडियो आज बृहस्पतिवार को शाम करीब 10 बजे के आसपास सामने आया है। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।