प्रयागराज: यूपी बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन के पहले दिन 18 लाख से अधिक कॉपियों की जांच की गई, एक माह के अंदर रिजल्ट देने का लक्ष्य
उ.प्र.माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित की गई हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा संपन्न होने के बाद बीते कल बुधवार से मूल्यांकन शुरू किया गया है,जबकि आज बृहस्पतिवार को मूल्यांकन का दूसरा दिन है,ऐसे में पहले दिन करीब 18 लाख से अधिक कॉपियां जांची गई है, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड के सचिव के मुताबिक एक माह के अंदर रिजल्ट देने का लक्ष्य है।