प्रयागराज: महाकुंभ में हुई भगदड़ की घटना के संबंध में साक्ष्य उपलब्ध कराने के लिए जांच आयोग ने जनमानस से की सहयोग की अपील
महाकुंभ मेला 2025 में मौनी अमावस्या स्नान पर्व के दिन हुई भगदड़ की घटना के मामले में तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का गठन किया गया है,घटना के संबंध में सार्वजनिक सूचना के माध्यम से जांच के लिए साक्ष्य उपलब्ध कराने हेतु जन मानस से सहयोग प्रदान करने की अपील की गई है, अधिक सहायता के लिए नंबर 0522 2613 568 पर संपर्क कर सकते हैं।