प्रयागराज: जागृति चौराहा के पास घर के बाथरूम में जला हुआ मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
धूमनगंज थाना क्षेत्र के जागृति चौराहा के पास एक विवाहिता का शव घर के अंदर बाथरूम में जला हुआ मिला है। विवाहिता का शव घर के अंदर बाथरूम में जला हुआ पाया गया है। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों द्वारा ससुराल के लोगों ऊपर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। आज बृहस्पतिवार को करीब 11:30 बजे के आसपास इसकी जानकारी सामने आई है।