नरेश मीणा बुधवार को न्यायालय में पेश होने टोंक आए थे। पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि मुझे चिकित्सकों ने बेड रेस्ट के लिए बोल रखा था, लेकिन न्यायालय में पेश होना जरूरी था ,इसलिए टोंक आया हूं। नरेश मीणा ने कहा आगामी दिनों में टोंक में बजरी को लेकर बड़ा आंदोलन होगा।